बीकानेर - पुरी - बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का रायगढ रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव by RailEnquiry Admin on 19 September, 2018 - 12:43 PM | |||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() | बीकानेर - पुरी - बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का रायगढ रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव on 19 September, 2018 - 12:43 PM | ||||||||||||||||
बीकानेर - पुरी - बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ रेलवे स्टेशन में 19 सितम्बर से छह महीने के लिए प्रायोगिक ठहराव दिया गया है यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बीकानेर - पुरी के मध्य चलने वाली 14709 / 14710 बीकानेर - पुरी - बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव दिया जा रहा है। दिनांक 19 सितम्बर, 2018 को पुरी से चलने वाली 14710 पुरी - बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रसे रायगढ रेलवे स्टेशन पर दोपहर 02:53 पर आएगी और दो मिनट में प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार विपरीत दिशा में दिनांक 23 सितम्बर, 2018 को बीकानेर से चलने वाली 14709 बीकानेर - पुरी साप्ताहिक एक्सप्रसे रायगढ रेलवे स्टेशन पर रात 11:47 पर आगमन करेगी और दो मिनट रूककर प्रस्थान करेगी । (14709) Schedule / Route
Fare Running Status |