| बिहियां में गरीब रथ का ठहराव शुरू by railgenie on 04 September, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | बिहियां में गरीब रथ का ठहराव शुरू on 04 September, 2012 - 12:00 PM | |
आरा/बिहियां, निज संवाददाता : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बिहियां रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात गरीब रथ के ठहराव का उद्घाटन स्थानीय सांसद मीना सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर उक्त ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। अपने संबोधन में सांसद मीना सिंह ने कहा कि यहां के लोगों की इस मांग को पूरा कर मैं खुशी महसूस कर रही हूं। मैं अपने क्षेत्र के लोगों के विश्वास और उम्मीद पर खरा उतरना चाहती हूं। श्रीमती सिंह ने कहा कि अपने हर वादे को पूरा करना और लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बिहियां में श्रमजीवी एक्सप्रेस, आरा में विक्रमशिला व सिकंदरावाद, बनाही में विभूति एवं फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव के लिए उनका प्रयास जारी है। उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रयास को सफलता मिलेगी। उन्होंने गरीब रथ के ठहराव के लिए रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड हाजीपुर व दानापुर के रेल अधिकारियों के प्रति आभार जताया और बिहियां, शाहपुर, जगदीशपुर समेत पूरे जनपद के लोगों को इसके लिए बधाई दी। इस मौके पर देव मोहर यादव, राजेन्द्र मनियारा, भोला राय ने सांसद के प्रति आभार प्रकट किया। जदयू नेता कामेश्वर कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह, महेन्द्र तुरहा, निर्मल सिंह, तेज नारायण यादव, विमला भारद्वाज, शिवशंकर सिंह, मुक्तेश्वर मिश्र एवं भाजपा नेता जगरनाथ केशरी, अनिल सिंह, उदय सिंह आदि उपस्थित थे। | ||