बायो टॉयलेट बना मेंटेनेंस कर्मियों का सिरदर्द by RailEnquiry Admin on 10 July, 2018 - 12:03 PM | ||
---|---|---|
![]() | बायो टॉयलेट बना मेंटेनेंस कर्मियों का सिरदर्द on 10 July, 2018 - 12:03 PM | |
बायो टॉयलेट डिस्चार्ज की व्यवस्था पीट लाइन में नहीं होने से टाटानगर वाशिंग लाइन में ट्रेनों का मेंटेनेंस करने वाले इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग के कर्मचारियों को परेशानी हो रही है | इस बाबत मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर मंडल संयोजक ने सोमवार को वाशिंग लाइन निरीक्षण करने पहुंचे | जहाँ स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल कोचिंग डिपो अधिकारी से बायो टॉयलेट के डिस्चार्ज सिस्टम को पीट लाइन ने ट्रेन के खड़े होने से पहले ही फ्लैश करने के लिए डिस्चार्जिंग एप्रन बनाने का सुझाव दिया | भारतीय रेल गो ग्रीन के तर्ज पर बायो टॉयलेट का उपयोग कर रहा है लेकिन इसके मेंटेनेंस का पुख्ता इंतजाम भी होना जरूरी है नहीं तो मेंटेनेंस में लगे कर्मचारियों को बीमारियां अपने चपेट में ले लेंगी | |