| बर्निग ट्रेन बनने से बची जनता एक्सप्रेस by Mafia on 23 August, 2013 - 08:57 AM | ||
|---|---|---|
Mafia | बर्निग ट्रेन बनने से बची जनता एक्सप्रेस on 23 August, 2013 - 08:57 AM | |
दिल्ली- सहारनपुर रेल मार्ग पर कांधला रेलवे स्टेशन के निकट जनता एक्सप्रेस बर्निग ट्रेन बनने से बाल-बाल बची। पटरी पर दौड़ रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए में ब्रेक का घर्षण होने के कारण दो डिब्बों के बीच आग लग गई। ट्रेन के नीचे आग की लपटें देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। कांधला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने पानी डालकर आग बुझाई। बाद में दस मिनट देरी से चेकिंग के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। | ||