| पाक मालगाड़ी का इंटरचेंज शुरू by messanger on 05 September, 2012 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
messanger | पाक मालगाड़ी का इंटरचेंज शुरू on 05 September, 2012 - 09:00 PM | |
अमृतसर : सीमैंट की बोगियों में 3 बार हैरोइन पकड़े जाने के बाद लगातार एक महीने तक पाकिस्तानी मालगाड़ी का इंटरचेंज बंद था, लेकिन वह फिर से शुरू हो गया है। इस बार मालगाड़ी के जरिए दूसरी वस्तुओं का आयात तो हो रहा है लेकिन सीमैंट का आयात बिल्कुल ही बंद हो गया है।जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के जरिए जो दूसरी वस्तुओं का आयात हो रहा है, वे भी 30 से 40 प्रतिशत कम हैं और व्यापारी वर्ग दूसरी वस्तुओं का आयात भी डरते हुए ही कर रहे हैं। व्यापारियों को भय है कि कहीं फिर से उनकी बोगी में हैरोइन की खेप नहीं निकल आए। मालगाड़ी की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर के सड़क मार्ग के जरिए सीमैंट का आयात किया जा रहा है लेकिन इसमें भी कस्टम विभाग की तरफ से सख्त चैकिंग की जा रही है। पाकिस्तानी मालगाड़ी की बोगियों से 3 घटनाओं में 15 किलो हैरोइन जब्त किए जाने के बाद न सिर्फ भारतीय व्यापारियों ने, बल्कि पाकिस्तानी व्यापारियों ने भी सीमैंट का आयात-निर्यात बंद कर दिया था। इस बारे लाहौर चैंबर ऑफ कामर्स की तरफ से पाकिस्तान के कस्टम विभाग को लिखित तौर पर सूचना दी गई थी और व्यापारी पाक कस्टम अधिकारियों के साथ भी मिले थे, लेकिन पता चला है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने व्यापारियों को पूरी तरह से आश्वस्त नहीं किया है जिसके चलते पाकिस्तानी मालगाड़ी का इंटरचेंज तो शुरू हो गया लेकिन इस मालगाड़ी में अब सीमैंट का आयात नहीं किया जा रहा है, हालांकि इस परिस्थिति में रेलवे को मिलने वाला करोड़ों रुपए का रैवेन्यू कम हो जाएगा।ध्यान रहे कि हैरोइन पकड़े जाने की 3 घटनाओं के बाद पाकिस्तान ने 31 अगस्त तक मालगाड़ी का इंटरचेंज बंद कर दिया था। एक बार फिर से इंटरचेंज शुरूतो हो गया है लेकिन भारतीय व्यापारी इतने डरे हुए हैं कि वह मालगाड़ी के जरिए सीमैंट आयात का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। | ||