| पटरी से उतरे मालगाड़ी के आठ डिब्बे, रेल संचालन बाधित by puneetmafia on 18 August, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | पटरी से उतरे मालगाड़ी के आठ डिब्बे, रेल संचालन बाधित on 18 August, 2013 - 12:00 PM | |
धनबाद से कोयला देकर अयोध्या आ रही मालगाड़ी के आठ डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। यह हादसा फैजाबाद-वाराणसी रेल प्रखंड पर शनिवार की दोपहर को हुआ। हादसे के बाद इस रूट पर रेल यातायात ठप हो गया। एक माह के भीतर ट्रेन बेपटरी होने की यह दूसरी घटना है गए। मंडल रेल प्रबंधक जगदीप राय ने मौके पर पहुंच कर घटना के बावत जानकारी हासिल की। इस बड़ हादसे को लेकर कोई भी अधिकारी अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फरक्का सहित आधा दर्जन ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया, जिससे फरक्का सहित आधा दर्जन ट्रेनें फैजाबाद जंक्शन नहीं पहुंच सकी। इसी बीच यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। | ||