| नौकरी लगाने फर्जी मेडीकल टेस्ट कराने आया रेल कर्मी सस्पेंड by eabhi200k on 13 August, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | नौकरी लगाने फर्जी मेडीकल टेस्ट कराने आया रेल कर्मी सस्पेंड on 13 August, 2013 - 09:00 PM | |
पलपल इंडिया संवाददाता, जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के भोपाल मंडल के सुरक्षा विभाग में पदस्थ एक रेल कर्मी को विजिलेंस की टीम ने उस वक्त गिरफ्तार किया है जब वह उदयपुरा भोपाल के दो युवकों को नौकरी ज्वाइन कराने के नाम पर मेडीकल टेस्ट कराने रेल्वे चिकित्सालय आया था. भनक लगते ही मौके पर पहुँची विजिलेंस टीम के सदस्यों ने उक्त रेल कर्मी की सारी हक़ीक़त साफ़ कर दी और हक़ीक़त सामने आते ही ठगी का शिकार हुए दोनों बेरोजगार युवक हाथ मलते रह गए. घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया है. विजिलेंस यह पता लगाने में जुट गई है कि कही यह किसी बड़े गिरोह का सदस्य तो नही है. | ||