| नोएडा सिटी सेंटर से बोडाकी तक चलेगी मेट्रो रेल 10588752 by RailXpert on 24 July, 2013 - 07:59 AM | ||
|---|---|---|
RailXpert | नोएडा सिटी सेंटर से बोडाकी तक चलेगी मेट्रो रेल 10588752 on 24 July, 2013 - 07:59 AM | |
लखनऊ : मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा है कि आम नागरिकों को सुगम और तीव्र यातायात उपलब्ध कराने के लिए नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ते हुए नोएडा सिटी सेंटर से बोडाकी तक लगभग 29.5 किमी की लंबाई में मेट्रो रेल का संचालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना को पूरा करने में लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की धनराशि का निवेश होगा। परियोजना को वर्ष 2017 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। मुख्य सचिव नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो रेल संचालन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच परियोजना के क्रियान्वयन के मद्देनजर कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल आदि राज्यों में मेट्रो परियोजना का निर्माण व क्रियान्वयन का अध्ययन कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए। प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो लाइन इकलौती लाइन होने के कारण परियोजना का क्रियान्वयन दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन की विस्तार योजनाओं के तहत करवाया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होने बताया कि विगत 27 मई को हुई नोएडा प्राधिकरण की 179वीं बोर्ड बैठक में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण व ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा एक कम्पनी के गठन किये जाने का निर्णय लिया जा चुका है। | ||