| नरकटियागंज से भेलवा तक चलेंगी ट्रेनें by puneetmafia on 02 August, 2013 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | नरकटियागंज से भेलवा तक चलेंगी ट्रेनें on 02 August, 2013 - 12:00 AM | |
रक्सौल-भेलवा के बीच आमान परिवर्तन को लेकर 31 जुलाई से ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। नरकटियागंज से अब ट्रेनें भेलवा तक आकर फिर वापस हो जायेंगी। इसके लिए रेलवे ने नई समय सारणी लागू किया है। स्थानीय रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरकटियागंज से 52508 डाउन बनकर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर भेलवा पहुंचेगी तथा 52507 अप 8.15 मिनट पर नरकटियागंज के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं दोपहर में 52510 डाउन 12 बजे आयेगी व 52509 अप 12.45 पर नरकटियागंज जायेगी। शाम के 52512 डाउन भेलवा स्टेशन पर आयेगी तथा 52511 अप बनकर 5.50 बजे भेलवा से नरकटियागंज के लिए प्रस्थान करेगी।रक्सौल, अनुमंडल प्रतिनिधि : रक्सौल-भेलवा के बीच आमान परिवर्तन को लेकर 31 जुलाई से ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। नरकटियागंज से अब ट्रेनें भेलवा तक आकर फिर वापस हो जायेंगी। इसके लिए रेलवे ने नई समय सारणी लागू किया है। स्थानीय रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरकटियागंज से 52508 डाउन बनकर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर भेलवा पहुंचेगी तथा 52507 अप 8.15 मिनट पर नरकटियागंज के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं दोपहर में 52510 डाउन 12 बजे आयेगी व 52509 अप 12.45 पर नरकटियागंज जायेगी। शाम के 52512 डाउन भेलवा स्टेशन पर आयेगी तथा 52511 अप बनकर 5.50 बजे भेलवा से नरकटियागंज के लिए प्रस्थान करेगी। | ||