| धराये 207 बेटिकट यात्री by Mafia on 24 July, 2013 - 03:01 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | धराये 207 बेटिकट यात्री on 24 July, 2013 - 03:01 PM | |
मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-मोतिहारी-समस्तीपुर रेलखंड सहित जंकशन पर मंगलवार को एसीएम के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में चेकिंग की गयी, जिसमें 207 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. बताया जाता है कि सुबह से ही सोनपुर मंडल के एसीएम डीके भारती के नेतृत्व में स्कवायड टू के महेश प्रसाद सिन्हा, केपी सिंह, संगीत पांडे की टीम ने जंकशन से गुजरने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, मोतिहारी जाने वाली पैसेंजर, मौर्य एक्सप्रेस, टाटा छपरा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया. देर शाम तक 207 यात्रियों को बेटिकट यात्र करते पकड़ा गया. पकड़े गये यात्रियों को यूटीएस काउंटर के ऊपर बने कमरे में रखा गया था. पकड़े गये यात्रियों में से 140 को जुर्माना देने पर छोड़ दिया गया. वहीं दोपहर तीन बजे के करीब सोनपुर न्यायालय के मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह के समक्ष 67 बेटिकट यात्रियों को पेश किया गया, जिनमें से 15 यात्री को जेल भेज दिया गया. जांच के दौरान कुछ यात्री टिकट रहने के बावजूद पकड़े जाने की बात कह कर हंगामा करने लगे. रेल अधिकारियों का कहना था कि यात्री सामान्य बोगी का टिकट कटा स्लीपर व एसी बोगी में यात्र करतें पकड़े गये हैं. वहीं कई यात्रियों ने पकड़े जाने के बाद रिश्तेदार के माध्यम से टिकट खरीद लिया था. | ||