धनबाद से पटना परीक्षा विशेष गाड़ी तीन दिनों के लिए by RailEnquiry Admin on 20 January, 2018 - 12:43 PM | ||
---|---|---|
![]() | धनबाद से पटना परीक्षा विशेष गाड़ी तीन दिनों के लिए on 20 January, 2018 - 12:43 PM | |
झारखण्ड पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान छात्रों के लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है | मुख्य जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि परीक्षा स्पेशल गाड़ी संख्या 03311 जनवरी 21 और 28 तथा चार फरवरी को धनबाद से दोपहर दो बजे चलेगी और गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, जहानाबाद होकर रात साढ़े आठ बजे पटना पहुंचेगी | इस ट्रेन के सभी कोच जनरल होंगे | |