| दो जोन के पेंच में रेलवे की साख पर बट्टा by RailXpert on 15 June, 2013 - 12:01 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | दो जोन के पेंच में रेलवे की साख पर बट्टा on 15 June, 2013 - 12:01 PM | |
रेलवे का बहुचर्चित स्लोगन 'यात्रियों की सेवा मुस्कान के साथ' शुक्रवार की सुबह यात्रियों के लिए यहां तब भारी पड़ गया जब सोनपुर रेल डिविजन के छपरा-सोनपुर रेल सेक्शन के बीच लंबी दूरी की एक ट्रेन के इंजन फेल होने के बाद उसका पावर बदलने का मामला दो जोन और डिविजन के पेंच में अटक गया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी और पूर्व मध्य रेल के सोनपुर रेल डिविजन के बीच लगभग तीन घंटे तक चली लंबी खींचतान के बाद आखिरकार वाराणसी रेल डिविजन ने पावर बदलकर ट्रेन रवाना तो कर दिया परन्तु यात्रियों की नजर में अधिकारियों की लचर कार्यशैली ने रेलवे की साख पर बट्टा लगा दिया। | ||