दुर्गापुरा स्टेशन पर साउथ की ट्रेनों का ठहराव शनिवार से by RailXpert on 13 September, 2012 - 06:00 PM | ||
---|---|---|
RailXpert | दुर्गापुरा स्टेशन पर साउथ की ट्रेनों का ठहराव शनिवार से on 13 September, 2012 - 06:00 PM | |
जयपुर जंक्शन के अलावा अब साउथ जाने वाली ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुरा स्टेशन पर भी होगा। रेलवे प्रशासन 15 सितंबर शनिवार से यहां 10 ट्रेनों का ठहराव शुरू करने जा रहा है। अभी यहां पैसेंजर व एक्सप्रेस को मिलाकर 20 ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। दस नई ट्रेनों का ठहराव शुरू होने के बाद यहां रुकने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। |