ट्रैक मन की तत्परता से टाला हादसा by RailEnquiry Admin on 27 November, 2017 - 12:53 PM | ||
---|---|---|
![]() | ट्रैक मन की तत्परता से टाला हादसा on 27 November, 2017 - 12:53 PM | |
बरवाडीह रेलवे स्टेशन रविवार को एक बड़ा ट्रैन हादसा तब होने से बच गया | ट्रैक मन की सूझबूझ से बरवाडीह पस्चिमी के पास बरकाकाना - वाराणसी पैसेंजर बाल बाल दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी | बताया जाता है कि बीडीएम पैसेंजर अपने निर्धारित समय से कुछ देर से बरवाडीह पहुंची | ट्रेन अपने अगले स्टेशन के लिए लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर जैसे ही रवाना होने को बरवाडीह स्टेशन से खुली, ट्रेन को आते देख ट्रैक मन ने बीडीएम के चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया, चालक ने ट्रेन रोकी | तब जाकर ट्रैकमैन ने बताया कि केबिन के पास पटरी टूटी हुई है | |