| ट्रेनों में गंदगी की शिकायत by Jitendar on 18 July, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
Jitendar | ट्रेनों में गंदगी की शिकायत on 18 July, 2013 - 12:00 PM | |
अधिकारी भले ही ट्रेनों में साफ सफाई का दावा करते हों लेकिन हकीकत एकदम जुदा है। पैसेंजर ट्रेन तो दूर एक्सप्रेस गाड़ियों में भी काफी गंदगी रहती है। दैनिक यात्रियों ने रुहेलखंड एक्सप्रेस में गदंगी की शिकायत वाणिज्य अधीक्षक से की है। बरेली से पीलीभीत आने वाले दैनिक यात्रियों ने वाणिज्य अधीक्षक सतीश कुमार से की शिकायत में कहा है कि प्रदेश की राजधानी तक जाने वाली इस ट्रेन की सफाई व्यवस्था काफी खराब है। गंदगी के कारण इसमें बैठना मुश्किल होता है। | ||