| ट्रेनों में VIP ही नहीं, आम यात्रियों के लिए भी 'कोटा' by chotelal on 05 September, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
chotelal | ट्रेनों में VIP ही नहीं, आम यात्रियों के लिए भी 'कोटा' on 05 September, 2012 - 06:00 PM | |
ट्रेनों में 'वीआईपी' और हेडक्वार्टर कोटा की तर्ज पर आम यात्रियों को भी 'कोटा' मिला हुआ है। इसका फायदा उठाने के लिए 'आम' यात्री को किसी मंत्री या विधायक की सिफारिशी चिट्ठी की जरूरत भी नहीं पड़ती है। रेलवे की भाषा में इसे 'इमरजेंसी' कोटा कहा जाता है। इमरजेंसी कोटे के तहत सीट पर दावा करने के लिए यात्री को आवेदन देना होता है। दरअसल, रेलवे में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कोटा काफी पहले से है। लेकिन यह जानकारी बहुत कम लोगों को मालूम है। रांची के रहने वाले प्रतुल शाहदेव ने पिछले दिनों इस बाबत एक आरटीआई दाखिल की थी। उसी आरटीआई के जवाब में रेलवे ने इमरजेंसी कोटे की बात बताई है। | ||