| ट्रेनों पर रहा छात्रों का कब्जा by nikhilndls on 29 July, 2013 - 02:59 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | ट्रेनों पर रहा छात्रों का कब्जा on 29 July, 2013 - 02:59 PM | |
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बापूधाम मोतिहारी से होकर गुजरने वाली सभी रेल गाड़ियों पर रविवार को छात्रों का कब्जा रहा। यात्री भेड़-बकरियों की तरह ठूंस कर यात्रा करने को विवश हुए। कई यात्री तो चलती ट्रेन से ही स्टेशन पर गिर पड़े, जिससे वे चोटिल हो गये। जानकारी के मुताबिक रविवार को शहर के सभी कालेज व विद्यालयों में पोलिटेक्निक प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित थी। जिसको लेकर शनिवार को ही दूसरे जिलों के हजारों छात्र मोतिहारी पहुंच चुके थे। शहर के होटलों में जगह नहीं मिलने के कारण वे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के फर्श पर ही सोने को विवश हुए। बावजूद इसके रेल प्रशासन कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर सकी थी। आज दोपहर परीक्षा समाप्त होने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए छात्रों का हुजूम बापूधाम मोतिहारी पहुंच गया। स्टेशन पर जो भी ट्रेन आती छात्र उसके इंजन और छत पर सवार हो जाते। हालांकि आरपीएफ इंसपेक्टर और उनके जवानों ने खतरा को भांपते हुए इंजन पर सवार सभी छात्रों को नीचे उतारा। परंतु बोगी में जगह नहीं मिलने के कारण छात्र जान जोखिम में डाल ट्रेन की छत पर यात्रा को विवश हुए। स्टेशन पर अतिरिक्त बल नहीं होने के कारण आरपीएफ और जीआरपी को छात्रों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। | ||