| ट्रेनें लेट, सैकड़ों लोगों ने रद कराए टिकट 10492413 by puneetmafia on 20 June, 2013 - 12:01 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | ट्रेनें लेट, सैकड़ों लोगों ने रद कराए टिकट 10492413 on 20 June, 2013 - 12:01 PM | |
इलाहाबाद : उत्तर भारत एवं उत्तराखंड में बारिश के कहर का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिखाई पड़ने लगा है। लखनऊ-अंबाला रूट बाधित होने के कारण इधर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को दिल्ली होकर भेजा जा रहा है। इससे अंबाला-लखनऊ रूट ही नहीं दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें भी कई-कई घंटे लेट हो गई हैं। इसके चलते इलाहाबाद में सैकड़ों लोगों ने अपने आरक्षित टिकटों को रद करा दिया। | ||