| ट्रेन रोकते समय 17 भाजपाई गिरफ्तार by irmafia on 27 August, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | ट्रेन रोकते समय 17 भाजपाई गिरफ्तार on 27 August, 2013 - 12:00 PM | |
चौरासी कोसी परिक्रमा की रोक का विरोध कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 34 नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को भाजपा नेताओं ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के बाद सवायजपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के नेतृत्व में भाजपाई रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी सियालदह एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर ट्रेन के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस फोर्स ने इंजन से उतार कर सभी को हिरासत में ले लिया। ट्रेन समय से गंतव्य के लिए रवाना हुई। पुलिस लाइन में लिखापढ़ी के बाद 17 भाजपाइयों को जेल भेज दिया गया। | ||