| जायसवाल की कानपुर रेल विकास निगम स्थापित कराने की पहल by riteshexpert on 14 May, 2012 - 09:01 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | जायसवाल की कानपुर रेल विकास निगम स्थापित कराने की पहल on 14 May, 2012 - 09:01 AM | |
कानपुर।। कानपुर को देश का आबादी के हिसाब से 11वां सबसे बड़ा शहर बताते हुए केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर कानपुर में भी मुंबई रेल विकास निगम की तर्ज पर कानपुर रेल विकास निगम स्थापित करने का अनुरोध किया है।स्थानीय सांसद जायसवाल के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि जायसवाल ने आठ मई 2012 को रेल मंत्री मुकुल राय को एक पत्र लिखकर कहा है कि कानपुर भारत का 11वां सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है और यहां कपड़ा और चमड़े से बनी वस्तुओं का सर्वाधिक उत्पादन होता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मेट्रो रेल नीति के अन्तर्गत ऐसे शहर को मेट्रो रेल चलाए जाने के योग्य माना गया है जहां की आबादी वर्ष 2001 की जनसंख्या के अनुसार 20 लाख से अधिक है। कानपुर की आबादी इससे अधिक है और शहर की सड़कों पर निजी बस और ऑटो रिक्शा की बढ़ती संख्या के चलते यातायात समस्या से आम नागरिकों को जूझना पड़ रहा है।उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि जिस तरह मुंबई रेल विकास निगम स्थापित किया गया है, उसी तरह रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से कानपुर रेल विकास निगम स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू करे। इससे कानपुर का औद्योगिक विकास भी होगा।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शहर में कानपुर मंधना खंड पर नई रेल लाइन स्थापित करने के लिए रेल बजट 2102-13 में इसके सर्वेक्षण कार्य की स्वीकृति प्रस्तावित है। संसद में रेल बजट पास होते ही सर्वेक्षण का काम पूरा किया जाएगा। | ||