| जलने से बचा बापूधाम मोतिहारी स्टेशन by ConfirmTicket on 23 August, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
ConfirmTicket | जलने से बचा बापूधाम मोतिहारी स्टेशन on 23 August, 2013 - 06:00 PM | |
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बापूधाम मोतिहारी स्टेशन गुरुवार की शाम जलने से बच गई। जानकारी के मुताबिक शाम 6.20 के आसपास मोतिहारी स्टेशन के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन केबुल में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और केबुल धू-धूकर जलने लगा। आग लगने की जानकारी लगते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। स्टेशन के यात्री डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई महिला यात्री मामूली रूप से चोटिल भी हो गये। केबुल में आग लगने की जानकारी मिलते ही रेल प्रबंधन ने फौरन लाइन काटने का निर्देश दिया। लाइन कटने के बाद भी आग बेकाबू हो रहा था। हालांकि स्थानीय दुकानदारों ने आग पर बालू पानी फेंककर काबू पाया। लाइन कटने के बाद बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर पूरी तरह अंधेरा कायम है। इधर स्टेशन अधीक्षक नरेन्द्र प्रसाद बताया कि रेल विद्युत विभाग के जेई राजेश कुमार को अविलंब स्टेशन रोशनी की व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दे दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पूरे स्टेशन परिसर में अंधेरा पसरा था। | ||