जर्जर आवासों में रहने को मजबूर हैं रेल कर्मी by RailEnquiry Admin on 01 January, 2018 - 01:25 PM | ||
---|---|---|
![]() | जर्जर आवासों में रहने को मजबूर हैं रेल कर्मी on 01 January, 2018 - 01:25 PM | |
चोपन - सिंगरौली रेलखंड के बढ़ते महत्व के बीच कर्मचारियों के आवास को लेकर उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर नई रेल कॉलोनी की आव्यशकता जताई जा रही है | रेलवे के तमाम संगठनों ने ओबरा में नई रेलवे कॉलोनी बनाये जाने की मांग की है | अभी तक ज्यादातर कर्मचारी परियोजना कॉलोनी के सेक्टर दस में रहते हैं | परियोजना प्रशासन द्वारा अपेक्षित तौर पर कॉलोनी का अनुरक्षण और साफ़ सफाई नहीं करने के कारण रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को भी भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है | |