| जम्मू में पांच नई ट्रेनें चलेंगी by nikhilndls on 30 June, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | जम्मू में पांच नई ट्रेनें चलेंगी on 30 June, 2013 - 12:00 PM | |
जम्मू। भारतीय रेलवे ने एक जुलाई से जम्मू तवी से पांच नई ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें किस तारीख से चलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। इन ट्रेनों में कालका-कटड़ा ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। कटड़ा से बुधवार और शनिवार तथा कालका से मंगलवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी। कालका से शाम सात बजे चलकर ट्रेन कटड़ा में सुबह पौने पांच बजे पहुंचेगी जबकि कटड़ा से सुबह 7.50 से चलेगी और कालका साढ़े नौ बजे रात पहुंचेगी। कटड़ा से नई दिल्ली के लिए भी ट्रेन चलेगी जो सप्ताह में छह दिन रूट पर दौड़ेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम साढ़े पांच बजे चलकर कटड़ा सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचेगी। जबकि कटड़ा से सुबह 10:45 बजे चलकर रात साढ़े दस बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। | ||