जमालपुर - धनौरी (मुंगेर) के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाई गयी by RailEnquiry Admin on 14 January, 2018 - 11:12 AM | ||
---|---|---|
![]() | जमालपुर - धनौरी (मुंगेर) के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाई गयी on 14 January, 2018 - 11:12 AM | |
जमालपुर - धनौरी रेलखंड पर अब 110 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकेंगी | अभी तक इस खंड पर ट्रेनें सौ किमी प्रति घंटे के हिसाब से चलती थीं | जमालपुर से धनौरी रेलखंड के बीच रेल अधिकारीयों ने 125 किमी प्रति घंटे से इंजन और बोगी को एक साथ दौड़ा कर परीक्षण किया परन्तु प्रमाण देते समय 110 की गति को ही प्रमाणित दिया | भले ही गति में ज्यादा परिवर्तन न हुआ हो फिर भी रेल परिस्थितियों को देखते हुए इसे सार्थक कदम कहा जा सकता है | अभी तक पटरियों की जर्जर स्थिति के कारण इस रेल खंड पर मुश्किल से 100 की गति से ही ट्रेनें चलाई जा सकती थीं | |