| गुटका खाने को चालक ने रोकी ट्रेन by greatindian on 19 April, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
greatindian | गुटका खाने को चालक ने रोकी ट्रेन on 19 April, 2013 - 09:00 AM | |
बीकापुर। गुटके की लत कहें या रेलवे ड्राइवर की दबंगई। इलाहाबाद से चलकर फैजाबाद को आने वाली वन-एफ पैसेंजर ट्रेन के चालक ने खजुरहट रेलवे स्टेशन से चलने के बाद गोला बाजार रेलवे क्रासिंग के पास अचानक ट्रेन रोक दी। पान की दुकान पर जाकर गुटका खाया और उसके बाद ट्रेन आगे लेकर बढ़ा। प्रत्यक्षदर्शी मनु श्रीवास्तव ने बताया कि इलाहाबाद से आ रही ट्रेन गोलाबाजार रेलवे क्रासिंग पर लगभग डेढ़ बजे पहुंची थी। सिग्नल होने के बाद बी अचानक ड्राइवर ने क्रॉसिंग पर ट्रेन खड़ी कर दी और पान की दुकान पर पहुंच गया। वहां से गुटका खरीद के खाया और इसके बाद ट्रेन आगे की ओर बढ़ाई। इस बाबत महकमे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। | ||