| गंदे चादर-तकिया देख भड़के यात्री by RailXpert on 24 July, 2013 - 05:59 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | गंदे चादर-तकिया देख भड़के यात्री on 24 July, 2013 - 05:59 PM | |
पलपल इंडिया संवाददाता, जबलपुर. यूं तो भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के नाम पर कई मदों में पैसा लेता है लेकिन सुविधाएं देने में उसकी कोई रुचि नहीं है. कमोवेश पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के स्टेशन जबलपुर से छूटने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधाएं नदारत रहती हैं. बुधवार को वेरावल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 4 से छूटने को तैयार थी इसी बीच एसी कोच के यात्रियों ने गंदी बदबूदार चादर और तकिए मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया. दूसरी ओर स्लीपर कोच के यात्रियों ने भी बोगी और टॉयलेट की सफाई न होने पर अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई. | ||