| गंगा कावेरी एक्सप्रेस एक बार फिर हुई लुटेरों की शिकार by RailEnquiry Admin on 24 September, 2018 - 01:17 PM | ||
|---|---|---|
RailEnquiry Admin | गंगा कावेरी एक्सप्रेस एक बार फिर हुई लुटेरों की शिकार on 24 September, 2018 - 01:17 PM | |
जबलपुर-कटनी के बीच गंगा कावेरी एक्सप्रेस में एक बार फिर यात्रियों को चोरों का शिकार होना पड़ा. गाड़ी संख्या 12669 डाउन गंगा कावेरी एक्सप्रेस 23 सितम्बर रविवार की रात सवा नौ बजे कटनी की तरफ रवाना हुई थी जिसके बाद लूटपाट की घटना को 10.15 बजे से 10.40 बजे के बीच अंजाम दिया गया. बीच में ट्रेन जैसे ही रुकी, हथियारबंद बदमाशों ने स्लीपर कोच एस-4, एस-5, एस-7, एस-10 सहित अन्य डिब्बों में भी खिड़की से अंदर हाथ डालकर जेवर और पर्स खींचने का प्रयास किया. चीखपुकार सुनकर जब यात्री एक जगह इकठ्ठा होने लगे तो बदमाशों ने पथ्थर फेकना शुरू कर दिया जिसमे दो यात्रियों को चोट आयी है. | ||