| कमजोर पटरी पर हांफ रही ट्रेन by riteshexpert on 20 August, 2013 - 08:58 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | कमजोर पटरी पर हांफ रही ट्रेन on 20 August, 2013 - 08:58 PM | |
जम्मू : संभाग के कई हिस्सों में जारी बारिश ने जम्मू-ऊधमपुर रेल सेक्शन पर रेल पटरी को खासा नुकसान पहुंचाया है। आलम यह है कि अब इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ते ही हांफने लगती है। ट्रेन को अब केवल बीस से तीस किलोमीटर की गति पर ही दौड़ाया जा रहा है। वहीं, बारिश से ट्रैक को हुए नुकसान के चलते ऊधमपुर-कटड़ा रेलवे सेक्शन के जल्द शुरू के आसार नजर नहीं आ रहे। हालांकि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सितंबर में कटड़ा तक ट्रेन पहुंचाने का दावा किया है। | ||