कम डिब्बे होने से यात्रियों को हो रही परेशानी by RailEnquiry Admin on 14 May, 2018 - 12:14 PM | ||
---|---|---|
![]() | कम डिब्बे होने से यात्रियों को हो रही परेशानी on 14 May, 2018 - 12:14 PM | |
पीलीभीत शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेनों में डिब्बे कम होने के कारण यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। पिछले ही दिनों पीलीभीत-शाहजहांपुर व पीलीभीत - मैलानी के बीच शाम छह बजे से सुबह छह बजे की ट्रेनों का संचालन बंद करने का आदेश जारी किया था जिसने यात्रियों की परेशानी पहले ही बढ़ाई हुई थी | लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सुबह पांच बजे की ट्रेन पीलीभीत-शाहजहांपुर पर बंद होने से परेशानी हो रही है | पांच बजे सुबह शाहजहांपुर के लिए चलने वाली ट्रेन से ग्यारह बजे यात्री लखनऊ पहुँच जाते थे जिसके लिए अब दुगने से अधिक किराया खर्च कर ज्यादा समय लग रहा है | पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों आठ डिब्बे या तो छह डिब्बे लगाए जाते हैं जो यात्रियों की संख्या को देखते हुए काफी कम हैं | डिब्बे में सीटों से दोगुनी सवारी खड़ी होकर गंतव्य तक जाती हैं। |