| एसी बोगी में महिला के सिर पर गिरा रॉड, घायल by railenquiry on 23 July, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | एसी बोगी में महिला के सिर पर गिरा रॉड, घायल on 23 July, 2013 - 03:00 PM | |
बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली 12553 वैशाली एक्सप्रेस के 2 एसी कोच में महिला के सिर पर रॉड टूट कर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यात्रियों ने महिला के उपचार के लिए कोच कंडेक्टर को शिकायत की। उपचार में विलंब होने पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद कोच कंडेक्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन आने के बाद डॉक्टर मनोज कांत गुप्ता ने घायल महिला का उपचार किया। इसके बाद महिला को नई दिल्ली भेजा गया।समस्तीपुर स्टेशन पर चढ़ी मिथिलेश देवी ने बताया कि कर्पूरीग्राम स्टेशन पास ऊपर से अचानक पर्दे का रॉड टूट कर सिर पर गिर गया, जिससे सिर फट गया। ट्रेन में डॉक्टर की कोई व्यवस्था नहीं थी। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का रख रखाव बेकार है। एसी में यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उक्त घटना के बाद से ऊपर वाली सीट के यात्री सहमे दिखे। | ||