| एक और ट्रेन दौड़ेगी उत्तर बंगाल by eabhi200k on 31 July, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | एक और ट्रेन दौड़ेगी उत्तर बंगाल on 31 July, 2013 - 03:00 PM | |
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के लिए एक और ट्रेन शुरू हो गई है। हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी एसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का मंगलवार को रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने हावड़ा स्टेशन पर उद्घाटन किया। यह ट्रेन मंगलवार रात 11.05 बजे छूटेगी व बुधवार सुबह 9.20 पर एनजेपी पहुंचेगी। वहीं बुधवार को यह दोपहर 12.35 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से छूटेगी और रात 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसके साथ ही हावड़ा मंडल के कोटालपुकुर, गुसकरा, प्रांतिक एवं चौरागाछा तथा मालदा मंडल में बाकुडी, गनकर, जमीरघाटा, मिर्जा चौकी, महिपाल रोड, नाथनगर, सुजनीपाड़ा एवं तालझारी में कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र यूटीएस-सह-पीआरएस) का उद्घाटन हुआ। साथ ही हावड़ा मंडल के जिराट, अम्बिका कालना, समुद्रगढ़, पूर्वस्थली, बेलानगर, बेलूरमठ, बेलूर, बैद्यवाटी, हुगली, नसीबपुर एवं नालीकुल में प्लेटफार्म शेल्टर का उद्घाटन हुआ। इसके अलावा हावड़ा-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा मालदा टाउन-जमालपुर एक्सप्रेस का आवागमन सप्ताह में 6 दिन से बढ़ाकर दैनिक किया गया। नई दिल्ली-फरक्का एक्सप्रेस का मालदा टाउन तक विस्तार की घोषणा की गई। | ||