एक अगस्त से शुरू हो गई ऑप्शनल कैटरिंग सुविधा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में by RailEnquiry Admin on 01 August, 2017 - 11:45 AM | ||
---|---|---|
![]() | एक अगस्त से शुरू हो गई ऑप्शनल कैटरिंग सुविधा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में on 01 August, 2017 - 11:45 AM | |
भारतीय रेलवे ने एक अगस्त से राजधानी, दुरंतो और शतबदी ट्रेनों में कैटरिंग सुविधा को ऐच्छिक बना दिया है | हालाँकि तेजस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ये सुविधा नहीं मिलेगी | यात्री अब इन ट्रेनों में टिकट बुक करते समय कैटरिंग की सुविधा ले सकते हैं या छोड़ सकते हैं | अभी तक यात्रियों से रेलवे कैटरिंग के लिए पैसा टिकट बुकिंग समय ही वसूल लेता था जिसे यात्रियों को लेना ही पड़ता था परन्तु अब यात्री अपनी इच्छानुसार कैटरिंग सुविधा ले भी सकता है और छोड़ भी सकता है | |