| इंटरसीटी में महिला से मोबाइल व चेन झपटा by TrustMe on 20 August, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
TrustMe | इंटरसीटी में महिला से मोबाइल व चेन झपटा on 20 August, 2013 - 06:00 PM | |
पटना इंटरसीटी एक्सप्रेस में झपटमार गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हद तब हो गई जब इस गिरोह ने सोमवार सुबह बांका आ रही इस ट्रेन में घटना को अंजाम दिया। हर बार की तरह इस बार मुड़हरा हाल्ट के पास घटना को अंजाम देकर अपराधी भागते बने। जानकारी के अनुसार पटना से एक नर्स अपने घर बांका आ रही थी। इसी दौरान मुड़हरा के समीप किसी ने उसके गले से सोने का चेन और हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गया। घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। लेकिन, तब तक ट्रेन के रूकने पर शातिर उतर कर भागने में सफल रहा। ट्रेन के बांका पहुंचने पर महिला ने बांका थाना पहुंच कर पुलिस से इसकी शिकायत की। महिला का बयान दर्ज कर पुलिस ने इसे प्राथमिकी के लिए जीआरपी थाना भागलपुर भेज दिया है। पुलिस ने उक्त शातिर की पहचान कर लिए जाने का दावा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। मालूम हो कि इसी जगह पर इंटरसीटी और पैसेंजर दोनों ट्रेन के यात्रियों के साथ कई बार लूटपाट व छिनतई की घटना घट चुकी है। | ||