आनंद विहार और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बनेंगे फ्लैट by RailEnquiry Admin on 24 February, 2018 - 08:38 PM | ||
---|---|---|
![]() | आनंद विहार और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बनेंगे फ्लैट on 24 February, 2018 - 08:38 PM | |
आप अगर रेलवे स्टेशन पर ही रहना चाहें तो यह संभव हो सकता है | स्टेशन पुनर्विकास तथा एकीकृत स्टेशन प्रबंधन योजना के तहत रेलवे जो योजना तैयार कर रहा है उसके तहत आनंद विहार और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में बहुमंजिल आवासीय फ्लैट भी उपलब्ध होगा | यहाँ निजी डेवेलपरों को काम्प्लेक्स बनाए की अनुमति मिल गयी है | इसके लिए उन्होंने 99 वर्ष की लीज पर स्टेशन की जमीन मुहैया कराई जाएगी | निजी कंपनियां इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए उपयुक्त डिज़ाइन का चयन करने के लिए 26 जनवरी से रेलवे के सृजन पोर्टल के माध्यम से एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू की गयी है जिसमे कोई भी व्यक्ति 26 मार्च तक भाग ले सकता है | |