| आधा दर्जन रेल कर्मियों का तबादला by Mafia on 25 July, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | आधा दर्जन रेल कर्मियों का तबादला on 25 July, 2013 - 03:00 PM | |
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों पर तैनात आधा दर्जन रेल कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। समस्तीपुर मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक यह तबादला वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक दिलीप कुमार के स्तर से हुआ है। कार्यालय सूत्रों के अनुसार पीपरा के स्टेशन अधीक्षक देवानंद को कांटी का स्टेशन अधीक्षक, बेतिया के स्टेशन अधीक्षक विद्याकिशोर प्रसाद को सुगौली, सेमरा के स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव को पीपरा का स्टेशन अधीक्षक बनाया गया है। बापूधाम मोतिहारी के श्याम कुमार को सुगौली का स्टेशन मास्टर बनाया गया है। | ||