| अब रात 10 बजे तक खुलेगा आरक्षण कार्यालय by RailXpert on 27 August, 2013 - 08:57 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | अब रात 10 बजे तक खुलेगा आरक्षण कार्यालय on 27 August, 2013 - 08:57 PM | |
प्रतापगढ़। टिकट वापस करने के लिए बनाए गए नए नियमों के कारण हो रही दिक्कत को देखते हुए आरक्षण काउंटर खोलने का समय बढ़ा दिया गया है। अब संडे हो या मंडे हर दिन रात के दस बजे तक काउंटर खुला रहेगा। संडे को दो बजे तक टिकट बनेगा उसके बाद टिकट रिफंड किए जाएंगे। बाकी दिन रात आठ बजे तक टिकट बनेगा इसके बाद दो घंटे टिकट रिफंड होगा। | ||