| अब टीटीई की मनमानी पर लगेगी रोक! by riteshexpert on 05 September, 2012 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | अब टीटीई की मनमानी पर लगेगी रोक! on 05 September, 2012 - 09:00 PM | |
अब ट्रेन में टीटीई ने यात्रियों से मनमानी की तो उनके खिलाफ रेलवे विभाग कार्रवाई करेगा। ये कदम टीटीई के खराब व्यवहार को सुधारने के लिए उठाया जा रहा है। गौर हो कि टीटीई के व्यवहार को लेकर शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे रेलवे की छवि खराब होने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। रेलवे बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेते हुए नई गाइड लाइन जारी की हैं, जिससे ट्रेन में टीटीई मनमानी न कर सकें। अब उनका नाम रिजर्वेशन चार्ट पर दर्ज होगा।रेलवे बोर्ड की नई गाइड लाइन के अनुसार चेकिंग स्टाफ को एक दिन पहले अपने ट्रेन में जाने की सूचना सीआईटी को देनी होगी। जिससे उसका नाम ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट पर दर्ज किया जाएगा। अब यात्री को टीटीई को खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा सभी टीटीई बिना नेम प्लेट लगाए ट्रेन पर नहीं जाएंगे। बिना नेम प्लेट पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। इससे यात्री को पता रहेगा कि ट्रेन में कौन कंडक्टर है।इससे उनके साथ अभद्रता और अवैध वसूली करने पर नाम सहित शिकायत दर्ज करा सकेंगे। होता यह है कि टीटीई ट्रेन में जितने टीटीई की ड्यूटी लगाई जाती थी उतने मौजूद नहीं रहते हैं। जिसके चलते वे कार्रवाई से बच निकलते थे। अब प्रतिदिन का सारा रिकार्ड जीएम और सीआरबी को भेजा जाएगा। इस प्रकार से टीटीई की मनमानी पर रोक लग सकेगी।अकेले मुरादाबाद मंडल में प्रतिदिन विभिन्न माध्यमों से 100 से 150 के बीच शिकायतें मिलती हैं। ये शिकायतें फोन, एसएमएस, ईमेल, पत्र, कंप्लेंट बुक के माध्यम से उच्चाधिकारियों के साथ डीआरएम, सीनियर डीसीएम सहित संबंधित अधिकारियों के पास आती हैं। | ||