| अंडाल रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा by nikhilndls on 16 June, 2013 - 03:30 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | अंडाल रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा on 16 June, 2013 - 03:30 PM | |
जमुई में धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस पर दो दिन हुए नक्सली हमले के बाद रेल प्रशासन हर स्टेशनों की तरह अंडाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अंडाल स्टेशन पर जीआरपी के जवानों को शनिवार को भी मुस्तैद देखा गया। स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की जांच की गयी। वहीं संदेह होने पर यात्रियों से पूछताछ भी की गयी। वहीं स्टेशन के हर इलाके में जीआरपी जवान गश्ती भी लगाते रहे। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि जमुई में हुए नक्सली हमले के बाद हर स्टेशन एवं ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ताकि फिर कोई अप्रिय घटना न हो। इस कारण स्टेशनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। | ||