| railway station master died at dehu road by Mafia on 02 September, 2013 - 03:56 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | railway station master died at dehu road on 02 September, 2013 - 03:56 PM | |
पुणे- देहूरोड रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर बेगडेवाडी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर की पटरी पार करते समय पुणे-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वे अपने परिवार के साथ मूल गांव जाने के लिए निकले थे। दूसरे प्लेटफार्म से पानी लेकर आने के दौरान उनके साथ हादसा हो गया। यह घटना देहूरोड रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1 बजे के करीब हुई। लोहमार्ग पुलिस के अनुसार मृतक का नाम रामकेश मीणा (40) हालमुकाम प्रगति कॉलोनी, विकासनगर, किवले, मूलनिवासी राजस्थान है। मीना बेगडेवाडी रेलवे स्टेशन के प्रमुख के रूप में पदस्थ थे। रात की ड्यूटी के बाद रामकेश अपने परिजनों के साथ पुणे-लोनावला लोकल से देहूरोड स्टेशन पर उतरे। उनके साथ उनकी पत्नी, 2 बेटे, 3 बेटियां थीं। देहूरोड रेलवे स्टेशन पर वे पुणे की ओर जाने वाली लोकल की राह देख रहे थे। | ||