| Naxal Attack, Railway Station, Alert, Zone, Naxalwadi, Bilaspur - सुरक्षा बलों ने चेताया नक्सलियों क by eabhi200k on 25 August, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | Naxal Attack, Railway Station, Alert, Zone, Naxalwadi, Bilaspur - सुरक्षा बलों ने चेताया नक्सलियों क on 25 August, 2013 - 03:00 AM | |
बिलासपुर। जोन के 28 रेलवे स्टेशन नक्सलियों के निशाने पर हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने खुफिया जानकारियों और नक्सलियों की सक्रियता के आधार पर इन स्टेशनों को संवेदनशील घोषित कर दिया है। इनकी सूची रेलवे बोर्ड के साथ ही राज्य शासन को भी भेजी गई है, ताकि समय रहते सुरक्षा मजबूत की जा सके। रायपुर, बिलासपुर व नागपुर डिवीजन के 28 रेलवे स्टेशनों पर नक्सलियों की चहलकदमी की खबर आरपीएफ को मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सली इन स्टेशनों में आम लोगों को निशाना बना सकते हैं, लिहाजा आरपीएफ से लेकर स्थानीय पुलिस भी हाईअलर्ट पर है। | ||