| Mafia | तीस किलोमीटर तक ट्रेनों की सुरक्षा भगवान भरोसे on : September 20, 2013 - 21:01:13 PM |
|
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : नरकटियागंज-गोरखपुर रूट पर करीब तीस किलोमीटर तक ट्रेनों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। यह वह इलाका है, जिसमें घने जंगल और रेलवे ट्रैक के आसपास कई बड़े नाले होने की वजह से ट्रेनों को कासन (नियंत्रित गति से) पर चलाया जाता है। इस दूरी को तय करने के दौरान ट्रेनों में कोई सुरक्षा दस्ता नहीं रहता। इस समस्या की वजह बगहा और पनियहवां रेलवे स्टेशन के बीच दो रेल जोन की सीमा है। दरअसल पूर्व मध्य रेलवे की सीमा बगहा स्टेशन से आगे बाल्मीकि नगर रोड स्टेशन पर खत्म हो जाती है। इसीलिए उधर से आने वाली ट्रेनों में मौजदू आरपीएफ का सुरक्षा दस्ता बगहा रेलवे स्टेशन पर ही उतर जाता है। पूर्व मध्य रेलवे की सीमा जहां खत्म होती है, वहां से पूवरेत्तर रेलवे की सीमा शुरू होती है। इसलिए पूवरेत्तर रेलवे का सुरक्षा दस्ता पनियहवां में ट्रेन के आने का इंतजार करता है। बगहा से पनियहवां और पनियहवां से बगहा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में इन दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच कोई सुरक्षा दस्ता नहीं होता। जबकि, पूर्व मध्य के सुरक्षा दस्ता को पनियहवा तक आना चाहिए। सुरक्षा की इसी कमी का लाभ उठाकर बदमाश, बगहा और पनियहवां रेलवे स्टेशन के बीच इस घटना को अंजाम देने में सफल रहे।1ट्रेन में पहले से सवार थे बदमाश : जीआरपी की शुरुआती छानबीन और यात्रियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ट्रेन में बदमाश बेतिया स्टेशन पर ही सवार हो गए थे। बताते चलें कि दीपेश्वर भी बेतिया से ही बांद्रा के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। हालांकि, बेतिया से बगहा तक बदमाशों ने एस-14 कोच के पीछे वाली कोच में यात्र की। बगहा में वे कोच संख्या एस-14 में सवार हुए थे। यहां से ट्रेन चलने के कुछ देर बाद ही उन्होंने गोली मारकर हत्या कर दी। इस कोच में कुल 49 बर्थ रिजर्व थे। इसमें बर्थ संख्या 1 से 48 तक अन्य यात्रियों के नाम से और इसके बाद बर्थ संख्या 71 दीपेश्वर के नाम से था। बाकी बर्थ आगे के स्टेशनों से रिजर्व थे। 1 |
| eabhi200k | Indian Railways plans LNG-run locos for long distances on : September 20, 2013 - 21:01:06 PM |
|
The Indian Railways is set to go green by rolling out engines fuelled by environment friendly and cost-effective liquefied natural gas (LNG). |
| irmafia | विदा हुई लाइफ लाइन एक्सप्रेस on : September 20, 2013 - 21:00:47 PM |
|
शुक्रवार, 20 सितंबर 2013 |
| irmafia | रेलवे में अब शुगर फ्री भोजन मिलेगा on : September 20, 2013 - 21:00:40 PM |
|
रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ने मधुमेह रोग के यात्री को अब ट्रेन में शूगर रहित भोजन देने की पहल की है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल असर नहीं पड़े. पहले चरण में राजधानी, शताब्दी और दूरंतो एक्सप्रेस में इसका ट्रायल किया जा रहा है. जिसमें बढ़िया रिस्पांस मिला है. इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी गयी है. जल्द ही राजधानी, शताब्दी और दूरंतो एक्सप्रेस में इसे नियमित रूप से चालू किया जायेगा. यहां बता दें कि ट्रायल के रूप में अभी राजधानी, शताब्दी और दूरंतो एक्सप्रेस में शुगर फ्री भोजन, रस, चाय, कॉफी, उबला हुआ शाकाहारी व मांसाहारी भोजन, नाश्ता,करेला समेत मौसमी हरी सब्जी और पौष्टिक आहार दिया जा रहा है. |
| irmafia | A Record Penalty Amount of Rs 5.85 Lakh Realized From Ticketless Travellers in Fortress Check Conduc on : September 20, 2013 - 21:00:32 PM |
|
A record amount of Rs 5.85 lakh was realized towards penalty from 1880 persons who were detected committing the offence of ticketless / irregular travel during a Fortress Check conducted at Secunderabad Railway Station from 04 00 hrs to 22 00 hrs on 19thSeptember, 2013 under the direct supervision of Shri A. Bharat Bhushan, Chief Commercial Manager, South Central Railway. |
| eabhi200k | एलटीटी-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी एसी स्पेशल on : September 20, 2013 - 21:00:20 PM |
|
Anoorag Sharma | Sep 20, 2013, 17:12PM IST |
| riteshexpert | Increase in frequency of Solapur-Yesvantpur Express from Tri-weekly to Daily - Bookings for 22133 an on : September 21, 2013 - 00:00:28 AM |
|
Central Railway |
| irmafia | Southern Railway: Buses for passengers of truncated train routes on : September 20, 2013 - 21:00:06 PM |
|
MANGALORE: Southern Railway has made bus arrangement between Thissur and Kuttipuram for reserved passengers during non-interlocked working at Shoranur. |
| irmafia | Indian Railways plans LNG-run locos for long distances on : September 20, 2013 - 20:56:53 PM |
|
The Indian Railways is set to go green by rolling out engines fuelled by environment friendly and cost-effective liquefied natural gas (LNG). |
| Mafia | गोरखपुर से दिल्ली के लिए एक भी ट्रेन नहीं on : September 20, 2013 - 20:56:41 PM |
|
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गर्मी की छुट्टी ही नहीं, अब तो तीज-त्योहार भी सताने लगे हैं। दिल्ली आदि महानगरों से घर आना मुश्किल हो गया है। यहां से जाना भी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं है। तत्काल की सुविधा भी असुविधा बन गई है। उसमें भी दलालों की सेंधमारी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। दीपावली और छठ के बाद कंफर्म आरक्षित टिकट ही नहीं मिल रहे हैं। 60 दिन पहले टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही पलक झपकते ही गाड़ियां हाउस फुल हो जा रही है। करीब 5 मिनट में 500 टिकट बुक हो जा रहे हैं। 1गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण कार्यालय में गुरुवार को सुबह 8 बजे आरक्षित टिकटों की बुकिंग हुई। देखते ही देखते 12553 वैशाली एक्सप्रेस की 60 दिन पहले के लिए 18 नवंबर के सारे आरक्षित टिकट आधे घंटे के अंदर बुक हो गए। 5 मिनट में ही करीब 500 टिकट की बुकिंग हो चुकी थी। 30 मिनट बाद लाइन में लगे यात्रियों के हाथ वेटिंग टिकट ही आया। वे हाथ मलते रह गए। इस गाड़ी में एसी प्रथम के अलावा औसत 10 कोच शयनयान के तथा 2-2 एसी टू व थ्री टियर के कोच लगते हैं। यानी, कुल 1000 आरक्षित बर्थ हैं। इसमें बिहार से लगायत कानपुर तक के यात्री दिल्ली तक की यात्र करते हैं। ऐसे में 60 दिन पहले जब बुकिंग शुरू हो रही है तो कुछ मिनटों में सभी बर्थ भर जा रहे हैं। यह स्थिति सिर्फ वैशाली की ही नहीं है, बल्कि दिल्ली जाने वाली लगभग सभी गाड़ियों की है। दीपावली और छठ के बाद की स्थिति तो और खराब हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब तो घर बैठे नेट से टिकट उपलब्ध हो जा रहे हैं। 60 फीसद लोग नेट का ही प्रयोग कर रहे हैं। आरक्षण काउंटर पर जाते-जाते करीब सारे टिकट बुक हो जा रहे हैं। बता दें कि पूवरेत्तर रेलवे में कुल करीब 35 यात्री ट्रेन चलती हैं। उनमें से 15 एक्सप्रेस और करीब 20 सवारी गाड़ियां हैं। जबकि, सिर्फ यहीं से औसत 30 हजार यात्री रोजना यात्र करते हैं।जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गर्मी की छुट्टी ही नहीं, अब तो तीज-त्योहार भी सताने लगे हैं। दिल्ली आदि महानगरों से घर आना मुश्किल हो गया है। यहां से जाना भी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं है। तत्काल की सुविधा भी असुविधा बन गई है। उसमें भी दलालों की सेंधमारी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। दीपावली और छठ के बाद कंफर्म आरक्षित टिकट ही नहीं मिल रहे हैं। 60 दिन पहले टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही पलक झपकते ही गाड़ियां हाउस फुल हो जा रही है। करीब 5 मिनट में 500 टिकट बुक हो जा रहे हैं। 1गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण कार्यालय में गुरुवार को सुबह 8 बजे आरक्षित टिकटों की बुकिंग हुई। देखते ही देखते 12553 वैशाली एक्सप्रेस की 60 दिन पहले के लिए 18 नवंबर के सारे आरक्षित टिकट आधे घंटे के अंदर बुक हो गए। 5 मिनट में ही करीब 500 टिकट की बुकिंग हो चुकी थी। 30 मिनट बाद लाइन में लगे यात्रियों के हाथ वेटिंग टिकट ही आया। वे हाथ मलते रह गए। इस गाड़ी में एसी प्रथम के अलावा औसत 10 कोच शयनयान के तथा 2-2 एसी टू व थ्री टियर के कोच लगते हैं। यानी, कुल 1000 आरक्षित बर्थ हैं। इसमें बिहार से लगायत कानपुर तक के यात्री दिल्ली तक की यात्र करते हैं। ऐसे में 60 दिन पहले जब बुकिंग शुरू हो रही है तो कुछ मिनटों में सभी बर्थ भर जा रहे हैं। यह स्थिति सिर्फ वैशाली की ही नहीं है, बल्कि दिल्ली जाने वाली लगभग सभी गाड़ियों की है। दीपावली और छठ के बाद की स्थिति तो और खराब हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब तो घर बैठे नेट से टिकट उपलब्ध हो जा रहे हैं। 60 फीसद लोग नेट का ही प्रयोग कर रहे हैं। आरक्षण काउंटर पर जाते-जाते करीब सारे टिकट बुक हो जा रहे हैं। बता दें कि पूवरेत्तर रेलवे में कुल करीब 35 यात्री ट्रेन चलती हैं। उनमें से 15 एक्सप्रेस और करीब 20 सवारी गाड़ियां हैं। जबकि, सिर्फ यहीं से औसत 30 हजार यात्री रोजना यात्र करते हैं।रेलवे आरक्षण केन्द्र धर्मशाला बाजार।जागरणपूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए गोरखपुर से दिल्ली के लिए एक भी ट्रेन नहीं है। जबकि, सिर्फ गोरखपुर और बस्ती मंडल में ही 2 करोड़ से अधिक की आबादी है। गोरखपुर से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस दिल्ली तक जा रही थी, लेकिन उसे भी अब हिसार तक चलाया जा रहा है। शेष आधा दर्जन गाड़ियां बिहार से आती है। जो पहले से ही हाउसफुल रहती है। बता दें कि पूर्वाचल से अधिकतर नौकरीपेशा, व्यापारी, छात्र, मरीज आदि हजारों की संख्या में लोग रोजना दिल्ली तक की यात्र करते हैं। 1यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही दिल्ली-गोरखपुर-गुवाहाटी-कोलकाता रूट पर 6 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हो चुकी है। आगे की प्लानिंग की जा रही है। जरूरत पड़ी तो और ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। 1आलोक कुमार सिंह, सीपीआरओ |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|
