| railenquiry | सुविधा पैसेंजर का और भाड़ा एक्सप्रेस का on : July 03, 2013 - 18:08:38 PM |
|
नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर चलनेवाली एक ट्रेन ऐसी भी है, जिसमें सुविधा तो सवारी गाड़ी जैसी मिलती है, लेकिन यात्रियों को किराया एक्सप्रेस का देना पड़ता है। जी हां, यह ट्रेन है नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने वाली 15215 व 15216 एक्सप्रेस गाड़ी। यहां बता दें कि नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर तक इस एक्सप्रेस गाड़ी का गमनागमन होता है। वह सभी स्टेशनों पर रूकती है। मगर उसका किराया रेलवे एक्सप्रेस की वसूल करती है। जिससे यात्रा करने वाले यात्री आर्थिक क्षति महसूस करते है। यह एक्सप्रेस ट्रेन लगभग एक दशक पूर्व से इस खंड में परिचालित होती है। मगर अब तक किराया एक्सप्रेस का ही लगता है। कुछ ऐसे यात्री जो इस ट्रेन को सवारी गाड़ी समक्ष कर यात्रा करने के एवज में पकड़े भी जाते है। यात्री रामेश्वर कुशवाहा का कहना है कि इस ट्रेन का किराया एक्सप्रेस का वसूल कर रेलवे यात्रियों के साथ न्याय नही करता है। इस पर रेल प्रशासन को सोचना चाहिए। शिवकुमार सिंह का कहना है कि एक्सप्रेस का मतलब एक्सप्रेस होता है। ये तो सभी जगह रूकती है। रेल प्रशासन को इसका किराया कम करना चाहिए। अवधेश शरण का कहना है कि पहले बेतिया का किराया 20 रुपये था मगर अब इसका किराया 30 रुपये कर दिया गया है। इस ट्रेन का किराया कम करना चाहिए ताकि सवारी गाड़ी के अनुकूल यात्री महसूस कर सके। प्रमोद राजभर का कहना है कि सवारी गाड़ी की तरह रूकती है अधिक समय लगता है। इस पर विचार करना चाहिए। यात्रियों को रेल प्रशासन से इसका भाड़ा कम करने की मांग की है। |
| nikhilndls | रेलवे भर्ती बोर्ड तक पहुंचेगी जांच की आंच on : July 03, 2013 - 18:08:18 PM |
|
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच की आंच रेलवे भर्ती बोर्ड (गोरखपुर) तक पहुंच सकती है। क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, बड़े पैमाने में हुई धांधली की जांच महीनों तक खिंच सकती है। मामले में रोज गिरफ्तारियां संभव हैं। |
| Mafia | 16 तक चलेगी एसी समर स्पेशल ट्रेन on : July 03, 2013 - 18:08:01 PM |
|
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली एसी समर स्पेशल को एक पखवाड़े और चलाने का फैसला किया है। 04040 नंबर की स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दो, तीन, पांच, छह, आठ, नौ, 11, 12, 14 व 15 जुलाई को रवाना होगी। जबकि 04039 नंबर की स्पेशल ट्रेन तीन, चार, छह, सात, नौ, 10,12, 13, 15 व 16 तारीख को पटना से चलेगी। |
| irmafia | प्लॅटफॉर्म तिकीट नसणा-यांना दंड on : July 03, 2013 - 18:07:40 PM |
|
नागपूर |
| chotelal | चालक की सूझबूझ से दुर्घटनागस्त होने से बची चौरीचौरा एक्सप्रेस on : July 03, 2013 - 18:07:19 PM |
|
मुख्यालय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दिन के 12.30 बजे के आसपास शंटिंग के दौरान चौरीचौरा एक्सप्रेस के इंजन के पीछे आग लग गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इसके साथ ही बड़ी दुर्घटना टल गई। |
| RailXpert | आतंकी धमकी के बाद रेलवे को किया गया सतर्क on : July 03, 2013 - 18:06:59 PM |
|
आतंकी संगठनों ने रेलवे को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी है। इस आशय की सूचना खुफिया विभाग ने रेलवे बोर्ड को दे दी है। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों के कान खड़े हो गये हैं। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने पूरे रेल महकमें को सतर्क कर दिया है। पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में मुजफ्फरपुर रेल एसपी विनोद कुमार ने मुजफ्फरपुर -नरकटियागंज रेल खंड को सतर्क करते हुए सभी रेल थानाध्यक्षों को एहतियात बरतने की हिदायत दी है। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल व जिला पुलिस से समन्वय स्थापित कर सूचना संग्रह कर सुरक्षात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। आतंकी धमकी को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेट आरएएस प्रसाद ने मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के स्टेशनों पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टरों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही सघन गश्त व जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। कमांडेंट द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया कि आतंकी व उससे जुड़े संगठन ने महाराष्ट्र सरकार, पुलिस महानिदेशक व गुजरात के कई शहरों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी है। पत्र में कहा गया है कि वे रेलवे पर भी आतंकी कार्रवाई कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन, ट्रैक, सवारी गाड़ियां, लंबी दूरी की गाड़ियों पुल-पुलियों को अपना निशान बना सकते हैं। रेल एसपी ने बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, रक्सौल, बेतिया और नरकटियागंज रेल थानाध्यक्षों को स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए सघन गश्त करने की हिदायत दी है। |
| nikhilndls | काठगोदाम से बरेली जंक्शन तक रेलवे लाइन जोड़ने की मांग on : July 03, 2013 - 18:06:43 PM |
|
बरेली : काठगोदाम से बरेली जंक्शन तक लाइन जोड़ने की मांग को लेकर क्षत्रिय महासभा ने सांसद वरूण गांधी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगरा और लखनऊ के लिए बहेड़ी से सीधी ट्रेने चलाने की भी मांग की। |
| messanger | टिकट वापस नहीं होने पर यात्रियों ने काटा बवाल on : July 03, 2013 - 18:06:29 PM |
|
अनारक्षित टिकट को तीन घंटे के अंदर वापस कराने के नियम का यात्रियों ने विरोध किया है। मंगलवार को दरभंगा जंक्शन पर टिकट वापस नहीं करा पाने वाले यात्रियों ने बवाल भी काटा। कई यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से भेंट कर शिकायत भी की। लंबी दूरी की ट्रेन का टिकट कटाने के चक्कर में कई यात्री ट्रेन पर चढ़ नहीं पाए। ऐसे यात्रियों की संख्या अच्छी खासी थी। वापसी को लेकर भी लंबी कतार लगी थी। तीन घंटे समाप्त होने के बाद भी लाइन लगी रही। काउंटर से टिकट वापस नहीं करने पर लाइन में खड़े यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं एक दिन पूर्व एडवांस टिकट कटाने वालों की स्थिति और बुरी हो गई है। एक बार टिकट बन गई तो बन गई। वापस नहीं की जाएगी। बता दें कि दरभंगा जंक्शन पर कर्मियों की संख्या कम है। इस स्थिति में आधा काउंटर बंद ही रहता है। इस कारण यात्रियों को टिकट देना व वापसी का कार्य प्रभावित होता है। |
| Mafia | Board train to get science lessons on wheels on : July 03, 2013 - 18:06:16 PM |
|
Balasore, July 2:Science enthusiasts got a scope to satiate their inquisitiveness about the world around them as they boarded the Science Express, an innovative exhibition train, which chugged here today. |
| Jitendar | शटल रेल्वे पाच दिवस चालणार on : July 03, 2013 - 18:05:59 PM |
|
औरंगाबाद |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|
