| रेल टिकट के साथ बुक होगा कमरा व हेलीकाप्टर 9661361 by nikhilndls on 14 September, 2012 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | रेल टिकट के साथ बुक होगा कमरा व हेलीकाप्टर 9661361 on 14 September, 2012 - 09:00 PM | |
जागरण संवाददाता, जम्मू : माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले रेल यात्रियों को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और भारतीय रेलवे बढ़ा तोहफा देने की योजना बना रही है। रेलवे के आरक्षण केंद्र से टिकट बुकिंग के साथ ही यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटड़ा से सांझीछत के बीच उड़ने वाले हेलीकाप्टर और भवन में कमरा बुक करवा सकेगा। योजना के तहत माता वैष्णो देवी की श्राइन बोर्ड ऑनलाइन रेलवे टिकट आरक्षण केंद्रों के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, रेलवे टिकट को भी माता वैष्णो देवी की यात्रा पर्ची की मान्यता देने का सुझाव बोर्ड को दिया है, लेकिन इस सुझाव पर श्राइन बोर्ड ने कुछ आपत्ति दर्ज करवाई है। हेलीकाप्टर तथा कमरे की बुकिंग केवल रेलवे के आरक्षण केंद्र में ही होगी। इंटरनेट टिकट बुकिंग पर यह योजना लागू नहीं होगी। | ||