| इंदिरापुरम मेट्रो से नोएडा जाना और आसान by nikhilndls on 16 September, 2012 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | इंदिरापुरम मेट्रो से नोएडा जाना और आसान on 16 September, 2012 - 04:00 PM | |
गाजियाबाद। इंदिरापुरम से नोएडा का सफर आसान करने की कवायद एक कदम और आगे बढ़ी है। बृहस्पतिवार को डीएमआरसी ने इंदिरापुरम मेट्रो का रूट एलाइनमेंट जीडीए को भेज दिया है। सीआईएसएफ के सामने और डीपीएस तिराहे से पहले मेट्रो के दो स्टेशन बनेंगे। इसी के साथ इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा आदि के लाखों लोगों के लिए नोएडा का सफर एकदम आसान हो जाएगा। सेक्टर-62 टु इंदिरापुरम मेट्रो शुरू होने से लोग सीधे नोएडा पहुंच सकेंगे। एनएच-24 पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। सड़कों पर वाहनों का दबाव भी खत्म होगा।जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि डीएमआरसी के लिए राइट्स इंदिरापुरम मेट्रो विस्तार की डीपीआर तैयार कर रही है। इसी कड़ी में प्राथमिक स्तर पर निर्धारित एलाइनमेंट जीडीए को भेजा है। | ||