| आज से चलेगी बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत ट्रेन by puneetmafia on 03 September, 2013 - 11:56 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | आज से चलेगी बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत ट्रेन on 03 September, 2013 - 11:56 AM | |
भागलपुर : गंगा का जलस्तर बढ़ने से भागलपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़के पानी से कई जगहों पर सड़कें बह गई हैं। भागलपुर और कहलगांव के बीच सड़क मार्ग से संपर्क भंग है। ऐसे में कहलगांव जाने के लिए ट्रेन ही यातायात का एकमात्र साधन बची है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर रेल खंड के यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने सोमवार से बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। | ||