| समय बदलने पर रोकीं ट्रेनें by puneetmafia on 29 January, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | समय बदलने पर रोकीं ट्रेनें on 29 January, 2013 - 06:01 PM | |
समस्तीपुर से दरभंगा के लिए सुबह 8.25 बजे खुलने वाली 55501 पैसेंजर ट्रेन के समय में हुए फेरबदल से भड़के लोगों ने सोमवार की सुबह हायाघाट में दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड को जाम कर दिया। लोगों ने 55503 पैसेंजर ट्रेन को सवा तीन घंटे तक रोके रखा। दरभंगा से नई दिल्ली के लिए खुली बिहार संपर्क क्रांति को भी लोगों ने रोक दिया।यह ट्रेन हायाघाट में लगभग सवा दो घंटे तक रुकी रही। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर लंबी दूरी की कई गाड़ियां व सवारी ट्रेनें खड़ी रहीं। आक्रोशित लोगों का कहना था कि 8.25 बजे सुबह समस्तीपुर से चलनेवाली पैसेंजर ट्रेन का समय सुबह सवा पांच बजे कर दिया गया है जिससे हायाघाट से दरभंगा अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों, मजदूरों, रोगियों, व्यवसायियों को दिक्कत हो रही है। लोगों का यह भी कहना था कि उक्त समय में धुरियान पैसेंजर के चलने और न चलने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उस गाड़ी में बोगियों की संख्या भी कम है। इस बीच, जाम की सूचना के बाद समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम एमएआई हुमायूं, समस्तीपुर के जीआरपी प्रभारी धनंजय कुमार, हायाघाट थानाध्यक्ष महादेव कामत ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाया तब जाकर जाम हटा और परिचालन शुरू हो सका। हायाघाट स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद सिद्दिकी ने बताया कि दरभंगा से समस्तीपुर जानेवाली पैसेंजर ट्रेन 55504 थलवारा में,कोलकाता-सीतामढ़ी13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस रामभद्रपुर में, शहीद एक्सप्रेस (14673) लहेरियासराय में दो घंटे तक खड़ी रही। जबकि सुबह दस बजे दरभंगा से समस्तीपुर के लिए खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन साढ़े 11 बजे तक दरभंगा जंक्शन पर रुकी रही। | ||