| railway reservation new system know advance chart - अब यह नया सिस्टम बताएगा 28 दिन आगे का रेलवे रिजर by puneetmafia on 28 December, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | railway reservation new system know advance chart - अब यह नया सिस्टम बताएगा 28 दिन आगे का रेलवे रिजर on 28 December, 2012 - 12:00 PM | |
इंदौर। रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस में एडवांस रिजर्वेशन पोजिशन सिस्टम लगाया गया। इससे यात्रियों को एलसीडी स्क्रीन पर इंदौर सहित अन्य जगह से आने-जाने वाली ट्रेन की 28 दिन आगे की सीट उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। हालांकि स्क्रीन पर दिखने वाले अक्षर छोटे होने से यात्रियों को कुछ परेशानी जरूर आ रही है। रिजर्वेशन ऑफिस में खिड़की नंबर-1 के पास करीब ढाई लाख रुपए की लागत से नया सिस्टम लगाया गया है। इसके माध्यम से लगातार इंदौर सहित अन्य स्टेशनों से आने-जाने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन स्टेटस दिखाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इसके पीछे मकसद है कि यात्रियों को ट्रेन नंबर से लेकर उसमें स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी सहित सभी श्रेणी में उपलब्ध टिकट की जानकारी आसानी से मिल जाए। | ||