| होने लगी मोनो रेल की तैयारी by RailXpert on 09 September, 2012 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | होने लगी मोनो रेल की तैयारी on 09 September, 2012 - 04:00 PM | |
जयपुर। राजधानी में मेट्रो रेल के बाद मोनो रेल दौड़ाने की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार मेट्रो रेल के रूट को शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए मोनो रेल चलाने की योजना बना रही है। सिंगापुर व मलेशिया में मोनो रेल चलाने के तौर-तरीकों का अध्ययन कर हाल ही में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल व प्रमुख सचिव नगरीय विकास जी.एस.संधु लौटे हैं। धारीवाल ने बताया कि राजधानी में मोनो रेल चलाने के उद्देश्य से प्री फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।इसके लिए मलेशिया की कंपनी स्कूमी व भारत सरकार के उपक्रम इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इण्डिया लिमिटेड (ईपीआईएल) की संयुक्त टीम जल्द यहां आएगी। राज्य सरकार की मंशा है कि मोनो रेल का रूट मेट्रो रेल के फीडर के तौर पर विकसित किया जाए। स्कूमी कंपनी मलेशिया और सिंगापुर में मोनो रेल चला रही है। ईपीआईएल कोटा और जोधपुर में मोनो रेल चलाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है। | ||