| रेलवे स्टेशन पर कुलियों की मनमानी by railgenie on 12 September, 2012 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | रेलवे स्टेशन पर कुलियों की मनमानी on 12 September, 2012 - 03:00 AM | |
जम्मू : रेलवे मार्ग से जम्मू आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालु इन दिनों खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर स्टेशन परिसर में वाहन पर पाबंदी लगा दी गई है, जिस कारण यात्रियों को पेड-पार्किंग स्थल से ट्रेन तक पैदल जाना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को सामान ट्रेन तक पहुंचने तथा बाहर ले जाने के लिए कुलियों की मदद लेनी पड़ती है। यात्रियों का आरोप है स्टेशन में तैनात कुली रेलवे द्वारा तय रेट के हिसाब से पैसे न लेकर मनमाने पैसे वसूलते हैं।जम्मू रेलवे स्टेशन में हर रोज 30 हजार के करीब यात्री पहुंच रहे हैं और इतने ही जम्मू से जा भी रहे हैं। इतनी अधिक संख्या में यात्रियों के आने-जाने के बावजूद स्टेशन में कुलियों की संख्या मात्र एक सौ है। कुलियों की अधिक मांग के कारण अक्सर उन पर यात्रियों से मनमाने दाम वसूलने के आरोप लगाते हैं। हालांकि रेलवे प्रबंधन ने कुलियों द्वारा सामान स्टेशन से ले जाने तथा लाने के लिए रेट तय किए हैं। रेलवे प्रबंधन ने कुली द्वारा उठाए जाने वाले सामान का वजन तथा यात्रियों के सामान को ट्रेन के अंदर पहुंचने के लिए करने वाले इंतजार के हिसाब से पैसे तय किए हैं। | ||