| रेलवे में चुनावी दंगल, रैली निकाल मांगा समर्थन by railgenie on 26 April, 2013 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | रेलवे में चुनावी दंगल, रैली निकाल मांगा समर्थन on 26 April, 2013 - 12:00 AM | |
रेलवे में कर्मचारी संगठनों को मान्यता देने के लिए होने वाले चुनाव का दंगल सोमवार को परवान पर रहा। चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने से नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने वर्कशॉप के बाहर से यूनियन ऑफिस तक रैली निकाली और सभा कर कर्मचारियों को सोच-समझकर मतदान करने का आह्वान किया। इधर, यूपीआरएमएस ने सुबह वर्कशॉप के बाहर गेट मीटिंग कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। | ||